Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 62 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम:मंत्री नरेंद्र कश्यप बोले- हर गरीब की बेटी के लिए सरकार हाथ बढ़ा रही

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित कन्या विवाह योजना के तहत गाजियाबाद में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर को शामिल होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप इसमें मुख्य अतिथि रहे। तीन जिलों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम गाजियाबाद के कवि नगर स्थित रामलीला मैदान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अलग अलग धर्मों के 62 जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। समारोह में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार फेरे और मुस्लिम समुदाय के लिए निकाह की व्यवस्था एक ही स्थल पर की गई, जिससे सामाजिक समरसता का भी संदेश देखने को मिला। गाजियाबाद में आयोजित आयोजित कार्यक्रम में गाजियाबाद,हापुड़ और बुलंदशहर के जोड़ों की शादी हुई। यहां परिवार के सदस्य भी शामिल रहे। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन के नेतृत्व में की गईं। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह बेहद खुशी का दिन है, जब गरीब श्रमिकों की बेटियां पूरे सम्मान और धूमधाम के साथ विदा हो रही हैं। प्रत्येक जोड़े को 85,000 की आर्थिक सहायता उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी धर्मों के लोग उठा रहे हैं और अपने जीवन स्तर को बेहतर बना रहे हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे विवाह संबंधी खर्चों में मदद मिल सके। यह पहल सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर के रजवाहे में मिला नोएडा के युवक का शव:गले और सिर पर चोट के निशान, पुलिस को हत्या की आशंका; दो दिन से लापता थे
    Next Article
    प्रेम प्रसंग में झुलसे युवक की मौत:बहराइच में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार, पेट्रोल डालकर लगा ली थी आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment