Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 12 फीट से ऊंचे DJ पर रोक:होटलों पर लगेंगे QR कोड, कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज

    10 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 30 जुलाई से 24 अगस्त तक चलने वाली यात्रा के दौरान करोड़ों शिवभक्तों के जिले से गुजरने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), नगर निगम, विद्युत विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार दोपहर तीन बजे समीक्षा बैठक कर तैयारियों को जाना। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग तय समय सीमा में अपने कार्य पूरे करें। 1.20 करोड़ से गड्ढामुक्त होगा कांवड़ मार्ग डीएम ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर विभागों के साथ लगातार समन्वय बैठकें की जा रही हैं। प्रशासन की पहली प्राथमिकता कांवड़ मार्ग को पूरी तरह गड्ढामुक्त करना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को सड़क मरम्मत के लिए 1.20 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। निर्धारित समय में सभी मरम्मत कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। सफाई, रोशनी और बिजली सुरक्षा पर रहेगा फोकस नगर निगम को पूरे कांवड़ मार्ग पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विद्युत विभाग को पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के साथ बारिश के मौसम को देखते हुए बिजली के पोलों पर प्लास्टिक कवर लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि करंट लगने जैसी घटनाओं से बचा जा सके। छोटा हरिद्वार घाट पर विशेष इंतजाम मुरादनगर स्थित छोटा हरिद्वार घाट पर इस बार विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। यहां बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती के साथ बैरिकेडिंग और वॉच टावर बनाए जाएंगे। पूरे कांवड़ मार्ग की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी। 12 फीट से ऊंचे DJ पर रोक, होटलों पर लगेंगे QR कोड डीएम रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने बताया कि इस बार 12 फीट से अधिक ऊंचाई वाले डीजे को अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल और रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से क्यूआर (बार) कोड लगाए जाएंगे। श्रद्धालु कोड स्कैन कर संचालक का नाम और खाद्य पदार्थों की निर्धारित दरों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। डीएम ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में सांप के काटने से महिला की मौत:घर पर झाड़ू लगाते समय हाथ में डसा, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले दम तोड़ा
    Next Article
    मेरठ में डीआईओएस कार्यालय का लेखाकार रिश्वत लेते गिरफ्तार:एंटी-करप्शन टीम ने 25 हजार रुपए के साथ रंगे हाथ दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment