Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद के विकास भवन में मनाई अंबेडकर जयंती:अधिकारियों ने बाबा साहेब के विचारों पर चलने का संकल्प लिया

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के विकास भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव गोपाल ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सीडीओ अभिनव गोपाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना जीवन समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के माध्यम से स्वयं को सशक्त बनाया और देश के लिए एक प्रेरणा बने। गोपाल ने उन्हें भारतीय संविधान का निर्माता बताते हुए कहा कि उनके समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे के सिद्धांत आज भी देश को प्रगति की राह दिखाते हैं। कार्यक्रम में मौजूद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बाबा साहेब के विचारों को स्मरण किया। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने और एक ऐसे समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त हों और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुँचाएँ। विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण और गरीब वर्ग तक योजनाओं का पूर्ण लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों से प्रेरणा लेकर एक न्यायपूर्ण और समान समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंबाइन से टकराई बाइक, दो युवकों की कटकर मौत:एक का सिर बीच से कटकर अलग हुआ, दूसरे का हाथ; सड़क पर टुकड़ों में शव
    Next Article
    गोरखपुर में पिकअप ने दो बुजुर्गों को कुचला, VIDEO:सहजनवा में ई-रिक्शे से टकराकर पिकअप मौके से फरार, हादसे में तीन अन्य घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment