Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात में मोदी बोले- कांग्रेस अफवाह फैला रही:डर का माहौल बनाकर व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रही, देश में स्थिति कंट्रोल में

    17 hours ago

    1

    0

    पीएम मोदी मंगलवार को गुजरात के दौरे पर थे। उन्होंने वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जंग की वजह एनर्जी संकट बढ़ रहा है। ऐसे संकट में भी भारत ने हालात को नियंत्रण में बनाए रखा है। मोदी ने कहा कि मुश्किल समय में भी कांग्रेस सियासी लाभ के लिए जनता को भड़काने और अफवाह फैलाने में लगी है। ताकि देश में डर का माहौल बने और लोग पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी पर लाइन लगाकर खड़े हों। अव्यवस्था फैल जाए। और उसका कांग्रेस दुष्प्रचार करे, ये इनका मंशा है। इससे पहले उन्होंने साणंद में केयन्स सेमीकॉन के आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली टेस्ट (OSAT) का और गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया। यहां पीएम ने कहा, ‘हमने कोरोना के समय ही तय कर लिया था कि भारत सेमीकंडक्टर सेक्टर का नया हब बनेगा।’ प्लांट्स में बनी चिप्स कैलिफोर्निया भेजी जाएंगी पीएम मोदी उद्घाटन के बाद प्लांट देखने पहुंचे। इंजीनियर्स से बातचीत की। आज से केयन्स सेमीकंडक्टर प्लांट में प्रोफेशनल प्रोडक्शन शुरू हो गया। पहला प्लांट भी फरवरी 2026 में साणंद में ही शुरू हुआ था। 4 फोटोज में केयन्स सेमीकंडक्टर प्लांट… म्यूजियम में 2 हजार से ज्यादा दुर्लभ चीजें पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम में राष्ट्रीय संत पूज्य आचार्य पद्मसागर सूरीश्वरजी का आशीर्वाद भी लिया। इस म्यूजियम में सात अलग-अलग विंग हैं, जहां दुर्लभ जैन चट्टानों, पत्थर और धातु की मूर्तियां, प्राचीन पांडुलिपियां, सिक्के, चांदी के रथ और मिनिएचर पेंटिंग प्रदर्शित की गई हैं। म्यूजियम में दो हजार से ज्यादा दुर्लभ चीजें रखी गई हैं, जो जैन धर्म के विकास और उसके सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाती हैं। सम्राट सम्प्रति म्यूजियम की चार फोटोज… वाव-थराड में 20 हजार करोड़ की परियोजनाएं पीएम मोदी ने शाम करीब 5 बजे वाव-थराड पहुंचे, वहां उन्होंने 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें बिजली, रेलवे, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आदिवासी विकास और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं। पीएम 5100 करोड़ रुपए की लागत वाले अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इसके अलावा इदार-बडोली बाइपास के फोर लेन निर्माण और NH-754K के धोलेवीरा-मौवाना-वाव-सांतलपुर सेक्शन का शिलान्यास भी किया। पीएम मोदी के गुजरात दौरे से जुड़ीं पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PBKS vs GT: आईपीएल के 'सुपरस्टार' कप्तान, लेकिन टीम इंडिया से 'आउट', श्रेयस और शुभमन के साथ ऐसा क्यों?
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:वीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज अहमद किदवई की जगह लेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment