Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात में AAP विधायक को 7 साल की जेल:विधायकी खत्म, वन्यकर्मियों से मारपीट-वसूली के मामले में पत्नी समेत 9 को मिली सजा

    20 hours ago

    2

    0

    गुजरात में डेडियापाड़ा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक चैतर वसावा की विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई है। नर्मदा जिले की कोर्ट का फैसला आने के बाद गुजरात के डिप्टी स्पीकर पूर्णेश मोदी ने इसकी जानकारी दी। नर्मदा जिले की एक कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक चैतर वसावा, उनकी पत्नी और 7 अन्य को 7-7 साल जेल की सजा सुनाई है। इन पर वन-विभाग के अधिकारियों से मारपीट और वसूली का आरोप था। सजा के अलावा विधायक की पत्नी और अन्य पर 96 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। कुल 9 आरोपियों में 4 महिलाएं शामिल हैं। मामला 30 अक्टूबर 2023 का है। आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल की जमीन पर हुए अतिक्रमण हटा दिए थे। इस पर वसावा ने पांच अधिकारियों को अपने घर बुलाया था। प्राथमिकी के मुताबिक, चैतर वसावा और उनके साथियों ने अधिकारियों के साथ मारपीट की और प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा देने के नाम पर उनसे वसूली भी की थी। आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज था अभियोजन पक्ष के अनुसार, चैतर वसावा ने इस दौरान हवाई फायरिंग भी की थी। आरोप है कि जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया, उसके लिए उनके पास वैध लाइसेंस नहीं था। इसके चलते उन पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए थे इस घटना के अगले ही दिन, चैतर वासावा के पीए और अन्य लोगों ने दो अधिकारियों से 30-30 हजार रुपए की फिरौती मांगी थी। चूंकि वन कर्मचारियों के पास पैसे नहीं थे। इसलिए उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारी को बुलाया और दो अधिकारियों ने 60 हजार रुपए ऑनलाइन पीए और अन्य आरोपियों के खातों में ट्रांसफर किए थे। कोर्ट में इसे सबूत के तौर पर पेश किया गया था। मामले में PA और 6 गांववाले भी थे आरोपी इस मामले में चैतर वसावा के अलावा उनकी पत्नी शकुंतला वसावा, निजी सहायक (PA) जितेंद्र वसावा और 6 ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया था। शकुंतला वसावा उस समय नर्मदा जिला पंचायत की सदस्य थीं। घटना के बाद कुछ आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, चैतर वसावा कई दिनों तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। उन्होंने 14 दिसंबर 2023 को सरेंडर किया था। बाद में 2024 के लोकसभा चुनाव में भरूच सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत से चर्चा में आए थे चैतर वसावा AAP के टिकट पर साल 2022 के विधानसभा चुनाव में डेडियापाड़ा सीट से जीतकर चर्चा में आए थे। उनकी जीत ने दक्षिण गुजरात के आदिवासी इलाके में AAP को मजबूत आधार दिया था। चैतर वसावा ने खुद को आदिवासी भूमि अधिकारों के प्रमुख नेता के रूप में स्थापित किया है। हालांकि, अब अदालत के फैसले ने उनकी राजनीतिक राह मुश्किल कर दी है। चैतर वसावा के बाद सेशंस कोर्ट के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देने का विकल्प खुला हुआ है, लेकिन अब दो साल से अधिक सजा होने के कारण उनकी विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। पुलिस ने जो धाराएं लगाई थीं, उनमें अधिककम 10 साल की सजा का प्रावधान था। ईडी पार्टी ने साजिश रचकर फंसाया: केजरीवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अदालत ने चैतर वासावा को आज सात साल की जेल की सजा सुनाई है। चैतर वासावा गुजरात के आदिवासी समुदाय के एक बहुत बड़े नेता हैं। आदिवासी समुदाय के लिए चंदा लेने वाली ईडी पार्टी उस पैसे को आदिवासियों पर खर्च करने के बजाय हड़प लेती है। चैतर वसावा ने कई बार इसके खिलाफ आवाज उठाई है। पिछले कुछ महीनों में ईडी पार्टी ने साजिश रचकर उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसा दिया। ईडी पार्टी जानती थी कि जब तक चैतर वासावा इस इलाके में हैं। तब तक ईडी पार्टी का कोई विधायक यहां से नहीं जीत पाएगा। ------------- गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… वडोदरा में चॉकलेट केबिन चलाने वाली गीता बनीं मेयर: गुजरात की 15 महानगरपालिकाओं के मेयर और डिप्टी मेयर के नाम का ऐलान गुजरात में निकाय चुनाव परिणामों के लगभग एक महीने बाद अहमदाबाद, नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, जामनगर, पोरबंदर, नडियाद और महेसाणा समेत 8 महानगरपालिकाओं में पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसके बाद 28 मई को सूरत, वडोदरा, सुरेंद्रनगर, भावनगर, वापी, आणंद-करमसद और राजकोट के पदाधिकारियों के नाम का ऐलान किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उदयनिधि का तमिलनाडु CM पर पत्नी को लेकर तंज:विपक्ष के नेता ने कहा- चेंगलपट्टू कोर्ट में पति की तलाश कर रही पत्नी
    Next Article
    हिमाचल में कल रात थमेंगे HRTC बसों के पहिए:सरकार ने ESMA लगाया, हड़ताल पर 6 महीने तक रोक; DA-नाइट ओवरटाइम मांग रहे कर्मचारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment