Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में निशा विश्वकर्मा हत्याकांड पर सपा का प्रदर्शन:डीएम-एसपी से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

    5 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में युवती निशा विश्वकर्मा की हत्या के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदर्शन किया। सरजू पांडे पार्क में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करने, विसरा जांच कराने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता देने तथा करंडा थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग की। बाद में जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा को एक ज्ञापन सौंपा गया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और कई मामलों में पुलिस कार्रवाई नहीं करती। विधायक जै किशन साहू ने भी सरकार को घेरते हुए प्रदेश में भय का माहौल बताया। प्रदर्शन के दौरान "हत्यारों को फांसी दो" और "निशा को न्याय दो" जैसे नारे लगाए गए। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार गरीब और असहाय है, जिसकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा था। दुर्व्यवहार और मारपीट की बात सामने आई पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, घटना को लेकर विवाद तब और बढ़ गया जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल और सामाजिक संगठनों के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट की बात सामने आई। इस पर भी कार्रवाई की मांग की गई है। प्रशासन ने जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं, सपा ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी नगर निगम की बैठक का पार्षदों ने किया बहिष्कार:महिला सभासद बोलीं- हम लोगों को सदन में बिठाकर गायब हो गए अधिकारी, नगर आयुक्त कह रहीं "खाना खाकर जाना"
    Next Article
    दावा- सलमान खान की फिल्म का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन:राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा, फिरौती केस से जुड़ा नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment