Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर के कटरिया कांड में 16 गिरफ्तार, 5 मुकदमे दर्ज:45 नामजद, 200 अज्ञात पर केस; जिले में BNS धारा 16 लागू

    22 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र में हुए कटरिया कांड को लेकर पुलिस प्रशासन ने ताजा जानकारी दी है। एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि 19 अप्रैल को ही पीड़ित पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। एसपी सिटी ने बताया कि इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर कई भ्रामक अफवाहें फैलाई गईं, जिनका सच्चाई से कोई संबंध नहीं था। इन अफवाहों के कारण 22 अप्रैल को कुछ अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इस घटना के संबंध में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। करंडा थाना पुलिस ने अब तक कुल 5 मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले विभिन्न हैंडल्स को भी आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच लगातार जारी है। एसपी सिटी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिलाधिकारी द्वारा बीएनएस की धारा 16 लागू की गई है। उन्होंने लोगों से इसका उल्लंघन न करने और सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचने का आग्रह किया। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के 29 अप्रैल को प्रस्तावित गाजीपुर दौरे और 28 अप्रैल को चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने के सवाल पर एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्र ने कोई राजनीतिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार से मिलने और शोक संवेदना व्यक्त करने से किसी को नहीं रोका जा रहा है। लेकिन, यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। कटरिया गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीडीओ ने की जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा:मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर विशेष जोर
    Next Article
    हाथरस में सड़क हादसे में पांच लोग घायल:मथुरा रोड पर ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, स्कूटी भी फिसली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment