Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में तापमान 40 डिग्री पहुंचा:नगर निगम पानी का छिड़काव करा रहा, आज से 3 दिन बूंदाबांदी के आसार

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर में अप्रैल के आखिरी दिनों में भी शहर में गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि बीते 48 घंटों में दिन के तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। मंगलवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में सड़कों पर निकलना मुश्किल रहा और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। आज 29 अप्रैल से 1 मई तक बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे मौसम में कुछ राहत मिल सकती है। छांव तलाशते नजर आए लोग गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से प्रमुख सड़कों और चौराहों पर वाटर स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर पानी का छिड़काव होने से राहगीरों को कुछ राहत मिली। बाजारों और चौराहों पर लोग छांव तलाशते नजर आए, वहीं ठंडे पेय पदार्थों और गन्ने के रस की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई। सीएसए के वेदर स्टेशन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। कूलर पंखे बेअसर साबित रात में भी गर्मी का असर बना रहने से कूलर और पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं। घरों में उमस और पसीने से लोग परेशान हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन फिलहाल तेज गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। 40 के ऊपर रहेगा तापमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- आने वाले दिनों में इसी तरह तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। तापमान 40 के ऊपर रहने की संभावना है। इसके अलावा लू की स्थितियां बनी रहेंगी। फिलहाल आने वाले दिनों में लोग गर्मी के लिए तैयार रहें। 29 अप्रैल से एक मई तक कानपुर में बादल छा सकते हैं। हालांकि शहर में हीट डोम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बाहर निकलने से पहले पानी पीकर निकलें। इसके अलावा हीट डोम की वजह से मई व जून में भी विकराल गर्मी पड़ेगी। हीटवेव और गर्मी से बचने के उपाय हीट स्ट्रोक के लक्षण पहचानें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर जू में शेर-बाघ का मुर्गा खाना बंद:डाइट भी कम की गई, पानी में रोजाना 100 ग्राम इलेक्ट्रोलाइट पी रहें, मकाऊ खा रहा संतरा
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:तानों से तंग मां ने दो बेटियों संग जहर खाया, पार्षद ने मेज पर बैठकर प्रदर्शन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment