Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गेहूं निकालते समय युवती का सिर मशीन में फंसा:सिर के बाल जड़ से उखड़े, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    एटा में गेहूं निकालते समय एक 18 साल की युवती मशीन की कपलिंग में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में युवती के सिर के बाल उखड़ गए। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, सुखराम की 18 वर्षीय पुत्री कांति अपने परिजनों के साथ गेहूं निकालने का काम कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक मशीन की कपलिंग में फंस गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और कांति खून से लथपथ हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवती की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। घायल युवती के पारिवारिक भाई ने बताया कि गेहूं निकालने वाली कटर मशीन चल रही थी और कांति वहीं बैठी थी। अचानक वह मशीन के पास गई और कपलिंग में फंस गई। घटना का पता चलते ही मशीन को तुरंत बंद किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- किन्नरों का नेग वसूलना अवैध:क्षेत्र आरक्षित करने के लिए गोंडा से आई थी याचिका, सिरे से खारिज
    Next Article
    बदायूं HPCL कांड- जेल से गवाहों को धमकी:आरोपी केशव समेत परिजनों पर नया मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपी का भाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment