Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में गो तस्करी का प्रयास विफल:पुलिस ने पिकअप समेत दो आरोपी गिरफ्तार किए, 4 पशु बरामद

    55 minutes ago

    2

    0

    बलरामपुर में पचपेड़वा थाना पुलिस ने गो तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पिकअप वाहन को पकड़ा, जिसमें चार गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रणनीति बनाकर वाहन को घेरा। इस दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी चारों पशुओं को सुरक्षित हालत में बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी और कुछ स्थानीय लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक बिहार और दूसरा महराजगंज का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये आरोपी गोवंश को महराजगंज ले जाकर नेपाल सीमा पार कराते थे, जिसके बदले उन्हें मोटी रकम मिलती थी। पुलिस अब इस पूरे गो तस्करी नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:किन्नरों का नेग वसूलना अवैध, कानूनी मान्यता नहीं दे सकते; हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
    Next Article
    बागपत में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली:24 घंटे में लूट का खुलासा, घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment