Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीडीओ ने की जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा:मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर विशेष जोर

    23 hours ago

    2

    0

    मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गर्भवती महिलाओं से संबंधित जननी सुरक्षा योजना और मातृ वंदन योजना के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और संकेतकों की बिंदुवार समीक्षा की। डीपीएम विनीत श्रीवास्तव ने अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सीडीओ ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण तथा बच्चों में कुपोषण की स्थिति की जांच की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा करने को कहा। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान, मुख्य विकास अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के व्यवस्थित संचालन, ग्रामीण स्तर पर कार्यरत आशा एवं एएनएम की कार्यप्रणाली, संस्थागत प्रसव, आभा आईडी और आशाओं के भुगतान से संबंधित सभी चिकित्साधिकारियों को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी चिकित्सालयों में मरीजों की उचित देखभाल के लिए बैठने की व्यवस्था, पानी, शौचालय, व्हीलचेयर सहित अन्य चिकित्सीय उपकरणों जैसी बुनियादी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हों। समीक्षा के दौरान, जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को शीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया गया। गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर दिया गया और सरकारी अस्पतालों में प्रसव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जिला क्षय रोग समिति, संचारी रोग, रैबीज टीकाकरण, स्नेक बाइट वैक्सीन की उपलब्धता, चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता सहित मरीजों के हित में उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. रामरतन, डॉ. महेंद्र प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधि, चिकित्सालयों के एमओआईसी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त:एटा में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की छापामार कार्रवाई
    Next Article
    गाजीपुर के कटरिया कांड में 16 गिरफ्तार, 5 मुकदमे दर्ज:45 नामजद, 200 अज्ञात पर केस; जिले में BNS धारा 16 लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment