Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:10 लाख रुपए हड़पे, मथुरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा की नौहझील पुलिस ने गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे के पास मोरकी इंटर कॉलेज, बाजना के सामने से हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनोद कुमार पुत्र बनारसीलाल के रूप में हुई है, जो कुतुब विहार फेस-1, थाना छावला, दक्षिण पश्चिम दिल्ली का निवासी है। अभियुक्त के खिलाफ थाना नौहझील में मु0अ0सं0 267/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त विनोद कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने पीड़ित रमेश को गृह मंत्रालय में अपनी ऊंची पहुंच का झांसा दिया और उसके बेटे को सरकारी नौकरी लगवाने का लालच देकर विश्वास में लिया। इस एवज में उसने रमेश से करीब 10 लाख रुपये नकद और बैंक खाते में ट्रांसफर के माध्यम से ठगे थे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर उसे पकड़ने में सफलता मिली। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है, साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या अभियुक्त ने अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और सतर्क रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बाइक सवार पूर्व प्रधान समेत दो की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से 10 मीटर तक घिसटे, मोठ से झांसी आ रहे थे
    Next Article
    ATM बदलकर बुजुर्ग के खाते से 97,500 रुपए उड़ाए:पोते के साथ पैसे निकालने गए थे पीड़ित, अलग-अलग जगहों से रकम पार की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment