Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गेहूं भीगा देख किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत:यूपी के 8 जिलों में बारिश, दूल्हे की कार फंसी; 36 घंटे में 17 मौतें

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी में तीन दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। आज शुक्रवार सुबह से गोरखपुर, बलिया, देवरिया समेत 8 जिलों में बारिश हो रही है। पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज 62 जिलों में आंधी, बिजली गिरने की संभावना जताई है। देर रात लखनऊ, सीतापुर, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, गोंडा में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। हमीरपुर में 65 साल के किसान की मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक, बारिश में 200 क्विंटल गेहूं खेत में भीग गया। बारिश के बाद वह खेत पहुंचे। गेहूं देखकर उनके सीने में तेज दर्द हुआ। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फतेहपुर में सरकारी खरीद केंद्र पर बारिश से 700 क्विंटल गेहूं भीग गया। पीलीभीत में बारिश के बाद हुए कीचड़ में दूल्हे की कार फंस गई। करीब दो घंटे बाद ट्रैक्टर से खींचकर कार को निकाला गया। मैनपुरी में 100 से ज्यादा पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। सैकड़ों गांवों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में 36 घंटे में 17 लोगों की मौत हो गई।प्रदेश में औसतन 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे लोगों को हीटवेव से राहत मिली। प्रदेश के औसत तापमान में 10-12 डिग्री की गिरावट हुई है। तीन दिन पहले यानी 27 अप्रैल को 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा बांदा का तापमान 36.4 डिग्री पर पहुंच गया है। कल यानी गुरुवार की बात करें तो गाजियाबाद, नोएडा, ललितपुर, आगरा, मथुरा समेत 10 जिलों में ओले गिरे। 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। गुरुवार को जालौन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम की तस्वीरें देखिए- लखनऊ में मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव अब खत्म हो गया है। 2 मई से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलेगा। इसका असर यूपी में भी दिखेगा। यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के 4 बड़े शहरों का हाल- आपके शहर में मौसम कैसा है, जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    एतिहाद एयरबेस ने 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को अचानक निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश
    Next Article
    मंत्री के ऑफर पर मैडम मोना का जवाब:विधायक बोले- मैं करोड़पति का बेटा हूं; अदिति सिंह पेपर से मुंह छिपाती रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment