Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में नहाते समय दो किशोर डूबे, एक की मौत:प्रयागराज में आधे घंटे बाद मिला एक का शव, दूसरे की तलाश जारी

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के झूंसी इलाके में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। शिवोहम आश्रम के पास गंगा में नहाने गए दो किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद तत्काल पुलिस और राहत टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने एक किशोर को गंगा से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरे किशोर की तलाश अभी भी जारी है। एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है। स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है ताकि जल्द से जल्द लापता किशोर का पता लगाया जा सके। फिलहाल दोनों किशोरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों और संभावित परिजनों से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों किशोर नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे यह हादसा हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जस्टिस शेखर यादव कल रिटायर, महाभियोग प्रस्ताव होगा खत्म:इलाहाबाद हाईकोर्ट में फुल कोर्ट रेफरेंस, बयानों से विवादों में रहे
    Next Article
    सुल्तानपुर में टीएमटी चैम्प्स प्रतियोगिता परीक्षा:139 छात्रों ने लिया भाग, प्रतिभा निखारना उद्देश्य, 150 छात्रों ने भरे थे ऑनलाइन फॉर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment