Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में डूबे तीन किशोरों में दो के शव बरामद:बलिया के श्रीरामपुर घाट पर मुंडन संस्कार बना हादसा, एक की तलाश जारी

    7 hours ago

    2

    0

    बलिया के श्रीरामपुर घाट पर गंगा नदी में डूबे तीन किशोरों में से दो के शव शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बरामद कर लिए गए, जबकि एक किशोर की तलाश अब भी जारी है। यह हादसा गुरुवार सुबह मुंडन संस्कार के दौरान स्नान करते समय हुआ था। मुंडन संस्कार में आए थे किशोर घटना दुबहर क्षेत्र के श्रीरामपुर घाट की है, जहां ग्राम जनाड़ी निवासी शिवजी वर्मा की नातिन के मुंडन संस्कार में शामिल होने तीन किशोर आए थे। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे चारों गंगा में स्नान करने उतरे। गहराई का अंदाजा न लगने से डूबे स्नान के दौरान पानी की गहराई का सही अंदाजा न लग पाने के कारण तीनों किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में वे पानी में समा गए। दो किशोरों के शव मिले शुक्रवार शाम को काफी खोजबीन के बाद अमन खरवार (16 वर्ष) पुत्र अजय खरवार निवासी घोड़हरा और बलवंत उर्फ भोलू (18 वर्ष) पुत्र रवींद्र वर्मा निवासी दवनी कसू के शव बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। एक किशोर की तलाश जारी किशन वर्मा (18 वर्ष) पुत्र सत्यदेव वर्मा निवासी करन छपरा का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस संबंध में सदर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि दो शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक किशोर की तलाश अभी भी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में बेटी संग रेप का आरोप:शादी का झांसा देकर ले गया था आरोपी, फिर दोस्त संग मिलकर की हैवानियत; एसपी से मिला जांच का आश्वासन
    Next Article
    औरैया में GST चोरी गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार:फर्जी फर्मों से 8.62 करोड़ के नकली बिल बनाकर सरकार को लगाया चूना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment