Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में डूब रहे 3 पर्यटकों को नाविकों ने बचाया:आंध्र प्रदेश से 15 लोग काशी घूमने पहुंचे थे, नाविक बोले- मना करने पर भी गहरे पानी में गए

    15 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला घाट पर स्नान कर रहे 15 तीर्थयात्री अचानक गहरे पानी में चले गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान तीन लड़कियां डूबने लगीं। मौके पर मौजूद नाविकों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए गंगा में छलांग लगाई और तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि सभी तीर्थयात्री आंध्र प्रदेश से काशी दर्शन और पूजन के लिए वाराणसी आए थे। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़कियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। पास में मौजूद नाविकों ने तुरंत रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला। इनमें से एक लड़की की हालत कुछ समय के लिए गंभीर हो गई थी, जिसे नाविकों ने सीपीआर देकर संभाला। बाद में उसकी स्थिति सामान्य हो गई। डूबने वालों की पहचान अनुशा, चिन्नी और एसवी पांडा के रूप में हुई है। नाविकों ने बताया- उन्होंने तीर्थयात्रियों को पहले ही गहरे पानी में न जाने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद वे आगे बढ़ गए, जिससे यह स्थिति बनी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में दमकल खराब, ग्रामीणों ने धक्का देकर चालू किया:आग बुझाने पहुंची थी टीम, अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    Next Article
    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व तीर्थ यात्रा रवाना:सिद्धार्थनगर से 10 श्रद्धालु लखनऊ के लिए निकले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment