Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर मां-बेटे समेत 3 की मौत:हापुड़ में कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलटा, पति और भाई घायल

    20 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात 12 बजे कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में मां और 8 महीने के बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। महिला का पति और भाई घायल हो गए। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि झपकी आने से ड्राइवर का कैंटर से नियंत्रण खो गया। बेकाबू होकर कैंटर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से कैंटर को सीधा कराया। नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। मरने वालों की पहचान हरदोई के रहने वाली श्रीदेवी (28), उनके बेटे अभिजीत (8 महीने) और उनके भाई की पत्नी सावित्री देवी (32) के रूप में हुई है। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सदरपुर टोल प्लाजा के पास हुआ। सीओ ने बताया कि कैंटर बरेली से लुधियाना जा रहा था। घटना के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। हादसे की तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… हरदोई के मांझ गांव में अभिषेक (30) अपनी पत्नी श्रीदेवी और बेटे अभिजीत के साथ रहते थे। पत्नी श्रीदेवी बरेली के फतेहगंज पूर्वी की रहने वाली थीं। 6 दिन पहले अभिषेक पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल आए थे। अभिषेक लुधियाना में खेत में बंटाई का काम करते हैं। दो साल पहले लुधियाना में ही श्रीदेवी से लव मैरिज किया था। उनके साले लालाराम (35) ने बताया कि अभिषेक को खेती के लिए ट्रैक्टर की आवश्यकता थी। इसलिए वे शनिवार शाम डीसीएम पर ट्रैक्टर लदवाकर लुधियाना जा रहे थे। शनिवार को सभी लोग लुधियाना जाने वाले थे। इनके साथ उनका साला लालाराम (35) और उसकी पत्नी सावित्री देवी (32) भी थे। सभी लोग ट्रैक्टर से बरेली निकले थे। रास्ते में सभी लोग कैंटर में बैठ गए। ट्रैक्टर कैंटर में लाद दिया। इसके अलावा कैंटर में पंजाब नंबर की बाइक भी लदी हुई थी। गंगा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात 12 बजे सदरपुर टोल प्लाजा से 4 किलोमीटर आगे हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी थी। 4 महीने पहले लुधियाना से गांव आया था परिवार पिता छोटेलाल ने बताया कि अभिषेक पिछले तीन साल से लुधियाना में रहकर काम करता था। वह चार महीने पहले गांव आया था। वह अपने परिवार, साले और उसकी पत्नी के साथ शनिवार को लुधियाना जा रहा था। हादसे में उसकी पत्नी और उसके 8 महीने के इकलौते बेटे की मौत हो गई। --------------------- यह भी पढ़ें सट्‌टेबाज गर्लफ्रेंड ने सिपाही के लिए 2 शादी तोड़ी:झांसी में पिता होमगार्ड, बहाने से मिलने घर आता था रजत; पढ़िए पूरी LOVE STORY मेरे होमगार्ड पति और सिपाही रजत 9 साल पहले मिनर्वा चौकी में तैनात थे। रजत गश्त पर आता था तो किसी बहाने से घर पर रुक जाता था। तब मेरी बेटी यशस्वी 12वीं में पढ़ रही थी। रजत ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। जब हमें अफेयर का पता चला तो उसका रिश्ता तय कर दिया। बेटी ने रिश्ता तोड़ दिया। ये कहना है यशस्वी द्विवेदी (24) की मां सुमन द्विवेदी का। यशस्वी और उसकी दोस्त निशा खान (32) को पुलिस ने 8 मई को सट्‌टेबाजी में झांसी की रॉयल सिटी के फ्लैट से गिरफ्तार किया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    टोटी चोरी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति की मौत:तबीयत खराब होने पर RPF ने अस्पताल में कराया था भर्ती, परिजनों ने जांच की मांग की
    Next Article
    भाजयुमो नेता को ठेकेदार के बेटे ने मारी गोली:रीढ़ में धंसी, दोनों पैर नहीं कर रहे काम; लखनऊ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment