Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टोटी चोरी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति की मौत:तबीयत खराब होने पर RPF ने अस्पताल में कराया था भर्ती, परिजनों ने जांच की मांग की

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ में रेलवे प्लेटफॉर्म से नल की टोटी चोरी के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा गिरफ्तार किए गए 55 वर्षीय प्रभात कुमार की शनिवार तड़के अस्पताल में मौत हो गई। वह संविदा पर स्टेशन यार्ड में सफाईकर्मी था। परिवार ने मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग की है। सदर लालकुर्ती, निवासी प्रभात कुमार कन्नौजिया को शुक्रवार शाम करीब 7 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से RPF ने कोच में टोटी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। परिजनों के अनुसार, गिरफ्तारी के महज 3 घंटे बाद रात 10 बजे हिरासत में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रात 1 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया, जहां सुबह 3:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच कराने की मांग की प्रभात की शाम 7 बजे गिरफ्तारी, रात 10 बजे तबीयत खराब, रात 1 बजे अस्पताल में भर्ती किया और 3:30 बजे मौत हो गई। परिवार ने फाउल प्ले का आरोप लगाते हुए कहा कि तबीयत बिगड़ने के बाद समय पर चिकित्सा सहायता मिली या नहीं, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। RPF अधिकारियों ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। मामले की जांच जारी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर गोमतीनगर ने बताया कि कोच से टोटी चोरी के मामले में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। बेचौनी होने और तबीयत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने मामले में आरोप लगाया है। आरपीएफ की तरफ से कहा गया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद में मौत के सही कारण का पता चल जाएगा। संविदा पर सफाई का काम करता था डॉ. राममनोहर लोहिया संस्थान से मृतक को सुबह केजीएमयू स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस लाया गया। यहां पर कुछ देर के बाद पता चला कि मृतक का जो पंचनामा भरा गया है, वो गलत है। उसको दोपहर में वापस लोहिया संस्थान लाया गया, जहां देर शाम तक पंचनामा भराने की कवायद चलती रही। सूत्रों ने बताया कि पहले सिविल मजिस्ट्रेट ने मृतक का पंचनामा भरा था। पोस्टमॉर्टम हाऊस पर बताया गया कि पंचनामा रेलवे मजिस्ट्रेट को भरना होगा। उसके बाद मृतक के शव को फिर वापस लाया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर एमए अंसारी ने पंचनामा में संयोजना और संवेदनहीनता की कमी को खारिज किया है। सदर के कबाड़ी को टोटियां बेचने का आरोप मृतक प्रभात कुमार कन्नौजिया सीरियल किलर सलीम की पत्नी और छावनी परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष अंजुम आरा की बहन मीनू का पति था। आरपीएफ ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस से महंगी टोटियां पिछले एक सप्ताह से लगातार गायब हो रही थीं। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें प्रभात कुमार नजर आया। प्रभात कुमार को गिरफ्तार कर सदर के कबाड़ी दिनेश वर्मा को पकड़ा गया। जहां प्रभात चोरी की टोटियां बेचता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:परेड बाजार हटाने के विरोध में उतरी सपा-कांग्रेस, PGT परीक्षा में उतरवाए गए जूते-मोजे
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेस-वे पर मां-बेटे समेत 3 की मौत:हापुड़ में कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलटा, पति और भाई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment