Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा एक्सप्रेस-वे एयरस्ट्रिप पर फाइटर-जेट्स का ‘टच एंड गो’ अभ्यास:हरदोई में दिखी वायुसेना की ताकत; 29 अप्रैल को पीएम करेंगे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

    12 hours ago

    2

    0

    हरदोई के मल्लावां स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे एयरस्ट्रिप पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने ‘टच एंड गो’ अभ्यास कर अपनी परिचालन क्षमता का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास के दौरान फाइटर जेट्स ने रनवे पर उतरकर तुरंत दोबारा उड़ान भरी, जिससे एयरस्ट्रिप की तकनीकी क्षमता और आपातकालीन उपयोगिता का परीक्षण किया गया। यह विशेष अभ्यास गंगा एक्सप्रेस-वे के मल्लावां क्षेत्र में बनाए गए एयरस्ट्रिप सेक्शन पर किया गया। ‘टच एंड गो’ अभ्यास के तहत विमान रनवे पर स्पर्श कर तुरंत पुनः उड़ान भरते हैं। इसे आपातकालीन परिस्थितियों में हवाई पट्टी के उपयोग और उसकी मजबूती का आकलन करने के लिए बेहद अहम माना जाता है। अभ्यास के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। 594 किलोमीटर लंबी है गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है, जिसकी लंबाई 594 किलोमीटर है। यह एक्सप्रेस-वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी हिस्से से जोड़ता है। इसके शुरू होने से मेरठ से प्रयागराज तक आवागमन तेज, सुगम और सुरक्षित होगा। साथ ही व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। 29 अप्रैल को होगा पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सभा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण और बैरिकेडिंग को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारी लगातार निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों में उत्साह, विकास की उम्मीद स्थानीय निवासियों का मानना है कि गंगा एक्सप्रेस-वे के चालू होने से हरदोई जिले को बड़ा लाभ मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि निवेश बढ़ने और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही से पत्नी और ससुराल वालों ने की मारपीट:पुलिस ने पत्नी समेत पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया
    Next Article
    बागपत में हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:फायरिंग में कांस्टेबल के बाएं हाथ में लगी गोली, युवक की चाकू घोपकर की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment