Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:फायरिंग में कांस्टेबल के बाएं हाथ में लगी गोली, युवक की चाकू घोपकर की थी हत्या

    10 hours ago

    2

    0

    बागपत के बड़ौत में शोएब हत्याकांड के मुख्य आरोपी इरफान को मंगलवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी की गोली लगने से एक कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह घायल हो गए। शोएब की हत्या पानी के छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद में चाकू से गोदकर की गई थी। पानी के छींटे पड़ने को लेकर बढ़ा विवाद यह घटना सोमवार सुबह बड़ौत के बड़का रोड पर हुई थी। 23 वर्षीय शोएब की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सुहैल, फरमान और फराह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल आस मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने दिलशाद, इरफान, रिहान, रोहन उर्फ इरम और इसराना के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि मामूली कहासुनी के बाद सभी आरोपियों ने मिलकर परिवार पर हमला किया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ौत पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र की नहर पटरी, डौला रोड स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी के पास चेकिंग के दौरान आरोपी इरफान को घेर लिया। गोलीबारी में कांस्टेबल के लगी गोली पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देख आरोपी इरफान ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह के बाएं हाथ में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। घायल कांस्टेबल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी इरफान के खिलाफ अतिरिक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा एक्सप्रेस-वे एयरस्ट्रिप पर फाइटर-जेट्स का ‘टच एंड गो’ अभ्यास:हरदोई में दिखी वायुसेना की ताकत; 29 अप्रैल को पीएम करेंगे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
    Next Article
    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 29 अप्रैल को आएंगे विंध्याचल:मिर्जापुर में माता विंध्यवासिनी का करेंगे दर्शन पूजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment