Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन एसपी ने पुलिस महकमे में किया फेरबदल:एट-चुर्खी थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत दो थाना प्रभारियों सहित कई पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, एट थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय को उनके पद से हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है। चुर्खी थाना प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर को एट थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जेल चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को पदोन्नत कर चुर्खी थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अनुज पवार को पथरेटा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पथरेटा चौकी प्रभारी सत्यनारायण को उरई कोतवाली में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह फेरबदल जिले में बेहतर कानून व्यवस्था, अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक सक्रिय व जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से किया गया है। एसपी ने सभी नव नियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करें। उन्हें जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देने को कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम की जनसभा में अव्यवस्था का आरोप:दो मेडिकल छात्राएं बेहोश; सड़क जाम कर प्रदर्शन; नारे भी लगाए
    Next Article
    बलदेव सीट पर भाजपा से पहली पसंद निरंजन सिंह धनगर:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार राजेंद्र शिखरवार, कांग्रेस से बलवीर प्रधान; जानिए विधायक का क्या हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment