Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा सांसद ने पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी:कोरोना काल के बाद सेवा फिर शुरू, डीजल-पेट्रोल दाम पर विपक्ष को घेरा

    3 hours ago

    1

    0

    विदेश राज्यमंत्री एवं गोंडा से भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने मंगलवार को गोंडा जिला मुख्यालय से गोंडा–लखनऊ–गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। यह ट्रेन कोरोना काल के दौरान यात्रियों की संख्या कम होने के कारण बंद कर दी गई थी। सांसद द्वारा रेल मंत्री को लिखे गए पत्र के बाद इसके पुनः संचालन की अनुमति दी गई, जिसके बाद आज से यह सेवा फिर से शुरू हो गई। विपक्ष केवल नकारात्मक मुद्दों को उठाता है इस मौके पर गोंडा सदर भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन तक यात्रियों के साथ ट्रेन में यात्रा भी की। कार्यक्रम के दौरान विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष की सोच ‘सिलेक्टिव’ हो गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल नकारात्मक मुद्दों को उठाता है और सकारात्मक कार्यों को नजरअंदाज करता है। भारत की प्राथमिकता 140 करोड़ नागरिक उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि भारत की प्राथमिकता 140 करोड़ नागरिकों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि देश अपनी जरूरत और हित के अनुसार सस्ता तेल खरीदता रहेगा, चाहे वह रूस हो या ईरान। राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने इसे “फ्रस्ट्रेशन” बताते हुए कहा कि विपक्ष हताश है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का जनाधार देशभर में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब दलगत राजनीति और नकारात्मक मुद्दों से आगे बढ़ रही है। राष्ट्रीय मुद्दों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है। वर्तमान में राष्ट्रीय पशु बाघ और राष्ट्रीय पक्षी मोर है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास और जनता की भलाई है तथा रेल सेवाओं के विस्तार से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर हुई थी हत्या:आजमगढ़ पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी थी पुलिस की चार टीमें
    Next Article
    वाराणसी में घूस लेकर जन्म तिथि बदल दी:प्रमाण पत्र पर मिले उप सचिव के साइन, अपर सचिव ने मांगा स्पष्टीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment