Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा साक्षी सोनी सुसाइड मामले में नया मोड़ आया सामने:आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

    13 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय साक्षी सोनी द्वारा 26 मार्च को की गई आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने आरोपी शिवम सोनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।परिजनों ने शिवम सोनी पर शारीरिक संबंध बनाने और दहेज मांगने का भी गंभीर आरोप लगाया था। जांच में सामने आया है कि प्रेम में धोखा मिलने के कारण ही साक्षी ने फांसी लगाकर अपनी जान दी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवम सोनी और साक्षी सोनी पिछले दो साल से प्रेम संबंध में थे। आठ महीने पहले साक्षी के पिता भगवान दीन सोनी को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने साक्षी की शादी शिवम सोनी से तय कर दी थी। हालांकि शादी तय होने के छह महीने बाद ही शिवम सोनी और उसके परिजनों ने साक्षी से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन शिवम शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। शिवम के इनकार के बाद साक्षी की शादी छपिया थाना क्षेत्र के ही एक अन्य गांव में तय कर दी गई थी। साक्षी इस शादी से खुश नहीं थी और लगातार परेशान चल रही थी। दूसरी जगह अपनी शादी तय करने और साक्षी की दूसरी जगह शादी तय होने के बावजूद शिवम सोनी लगातार इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर साक्षी को परेशान कर रहा था। साक्षी बार-बार शिवम से मैसेज और कॉल न करने को कह रही थी, लेकिन वह नहीं माना। मरने से पहले साक्षी ने शिवम सोनी से इंस्टाग्राम पर बातचीत कर उसे फोन और मैसेज न करने की बात कही थी। इन दो सालों के प्रेम संबंध के दौरान आरोपी शिवम सोनी ने साक्षी सोनी के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए थे।26 मार्च को सुसाइड करने से पहले भी शिवम सोनी ने साक्षी के पास कई बार मैसेज किया था। "पूछा क्या हुआ तो साक्षी ने कहा कि आज के बाद मैसेज मत करना फिर शिवम ने पूछा कि बाबू क्या हुआ तो साक्षी ने कहा कि मैसेज मत करना मर गई हूं।" इसके बाद साक्षी सोनी ने सुसाइड कर लिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घरौनी योजना से ग्रामीणों को मिल रहा मालिकाना हक:200 गांवों का ड्रोन सर्वे पूरा, बांटे जाएंगे घरौनी प्रमाणपत्र
    Next Article
    पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र को मिलेगा गाजीपुर गौरव सम्मान:5 अप्रैल को शहनाई पैलेस में होगा चेतना महोत्सव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment