Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में दो पक्षों में विवाद:फरह में जमकर हुआ पथराव, रुपयों के लेनदेन का था मामला

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में परखम चौराहे के समीप 45 सौ रुपये के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक पक्ष के लोग पथराव करने लगे। जिसमें नाबालिग बच्चे भी पत्थर फेंकते नजर आए। नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर हुए बबाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन उपद्रवी पुलिस के सामने भी पथराव करने से नहीं चुके। 4500 रुपए का था लेनदेन का मामला फरह के परखम चौराहा के पास भूरा कबाड़ी है। इसके पास पीतम के 4500 रुपए थे। इन्हीं रुपयों को लेने पीतम रविवार की शाम भूरा के पास गया। जहां दोनों बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान भूरा और पीतम में वाद विवाद हो गया। जिसके बाद भूरा और उसके आसपास मौजूद लोगों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा तफरी मच गई लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ दौड़ने लगे। पुलिस के सामने भी हुआ पथराव नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर दो समुदाय के लोगों के बीच हुए विवाद की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन इसके बाबजूद उपद्रवी नहीं माने और एक दूसरे पर पत्थर और कांच की बोतलें फेंकते रहे। आधा घंटे तक बबाल होता रहा। जिसके बाद रिफाइनरी सर्किल की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठी फटकारी तब जा कर पत्थरबाजी रुकी। इस पत्थरबाजी में फरह थाना पर तैनात क्राइम इंस्पेक्टर यशपाल बाल-बाल बच गए। कार्यवाही में जुटी पुलिस पथराव की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश देने में जुट गई। दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। फरह थाना के साथ साथ रिफाइनरी,हाईवे थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभाला। सीओ रिफाइनरी अनिल कपारवान ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में मुकद्दमा दर्ज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में PNG नेटवर्क 3000 किमी पार:लेकिन LPG सिलेंडर की दिक्कत के बीच कनेक्शन की मांग बढ़ी; वेंडर नहीं मिल रहे
    Next Article
    अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भारी गोलाबारी! एक की मौत, कई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment