Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा पुलिस में बड़ा फेरबदल, पांच उपनिरीक्षकों के तबादले:अंकित उपाध्याय डुमरियाडीह, प्रशांत गुरुनानक और चंद्रप्रकाश जिगना चौकी प्रभारी बने

    4 hours ago

    1

    0

    गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से पांच उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव से कई महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इन तबादलों के तहत डुमरियाडीह चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक राम चंद्र प्रकाश को मनकापुर कोतवाली की जिगना बाजार चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। मनकापुर कस्बे की चौकी के प्रभारी प्रशांत कुमार को गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र की गुरुनानक चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुनानक चौकी पर तैनात अंकित उपाध्याय को डुमरियाडीह चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिगना बाजार चौकी प्रभारी शिवकुमार गिरि को मनकापुर का चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक सुभाष विश्वकर्मा को गोंडा पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कटरा बाजार के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग का कहना है कि यह फेरबदल नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पुलिसिंग में ताजगी लाना और स्थानीय स्तर पर अपराध नियंत्रण को बेहतर बनाना है। पुलिस अधीक्षक ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। उन्हें क्षेत्र में जनसुनवाई, गश्त और निगरानी तेज करने के लिए कहा गया है। एसपी ने फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और महिलाओं व अन्य आपराधिक घटनाओं पर कठोर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से जिले की सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। सभी पुलिसकर्मियों को सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करने को लेकर के भी सख्त रूप से निर्देश दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ‘वेलनेस सिटी’ पर माफिया की जमीन ज्यादा:50 बीघा जमीन चिह्नित, LDA को 200 बीघे बेनामी भूमि का भी पता चला
    Next Article
    अक्षय तृतीया पर गाजीपुर के गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई, मंदिरों में पूजा-अर्चना कर किया दान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment