Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा मेडिकल कॉलेज में जलभराव:बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, एक्सरे और सीटी स्कैन करवाने वाले मरीजों को परेशानी

    17 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने गोंडा मेडिकल कॉलेज में जल निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी है। तीन दिन के भीतर यह दूसरी बार है जब भारी बारिश के कारण कॉलेज परिसर में जलभराव हो गया। लगभग तीन घंटे तक हुई बरसात के बाद क्षेत्रीय निदान कार्यालय के बाहर और नई बिल्डिंग की ओर जाने वाले रास्तों पर पानी भर गया, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण मरीजों को एक्स-रे, सीटी स्कैन, खून जांच और अन्य परीक्षणों के लिए क्षेत्रीय निदान कार्यालय तक पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही है। लोगों को भरे हुए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसी तरह, नए मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग में स्थानांतरित किए गए वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलने के लिए भी तीमारदारों को इसी जलभराव से होकर जाना पड़ रहा है।मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा जल निकासी की व्यवस्था को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यह समस्या हर बार मूसलाधार बारिश के बाद सामने आती है, जिससे कॉलेज परिसर में जलभराव हो जाता है और मरीजों व तीमारदारों को लगातार ऐसी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गोंडा मेडिकल कॉलेज के सीएमएस ने बताया कि जल निकासी व्यवस्था के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका से पानी निकालने का अनुरोध किया गया है। हालांकि, गोंडा नगर पालिका के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार ने इस संबंध में कहा कि जल निकासी की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज को स्वयं करनी होगी, क्योंकि यह उनके परिसर का मामला है और इसमें नगर पालिका का पानी शामिल नहीं है। जल निकासी ठीक करने को लेकर के कई बार शासन से भी फटकार लगाई गई है लेकिन उसके बावजूद जल निकासी की व्यवस्था ठीक से नहीं हो पा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौ रक्षा वाहिनी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:सुल्तानपुर में गोकशी पर सख्त कार्रवाई, फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की उठाई आवाज
    Next Article
    अमरोहा में प्रधानाचार्यों ने जनगणना ड्यूटी से मुक्ति मांगी:नए सत्र में पढ़ाई बाधित होने का दिया हवाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment