Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में लूटपाट के दौरान हुई मारपीट:एक की मौत, घायल और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराए

    14 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खनवापुर में शनिवार देर रात लूटपाट के प्रयास के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज लखनऊ में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। यह घटना तब हुई जब थ्रेसर मालिक हनुमान प्रसाद अपने खेत में भूसा बना रहे थ्रेसर को देखने पहुंचे थे। इसी दौरान एक कार्यक्रम से लौट रहे तीन युवक संजय चौबे, दीपक यादव और प्रशांत तिवारी ने एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर हनुमान प्रसाद का मोबाइल छीनने का प्रयास किया और लूटपाट करने लगे। हनुमान प्रसाद किसी तरह वहां से भाग निकले और उन्होंने देवी प्रसाद तथा अपने ट्रैक्टर ड्राइवर कौशल को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे साथियों को भी पीटा मौके पर पहुंचे देवी प्रसाद और कौशल ने जब संजय चौबे को पकड़ा, तो संजय चौबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान संजय चौबे ने अपने पास रखे चाकू से देवी प्रसाद के गले पर वार कर दिया, जिससे देवी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया है। इसी मारपीट में 23 वर्षीय संजय चौबे भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। खरगूपुर थाने की पुलिस ने मृतक संजय चौबे का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। 3 पर मुकदमा दर्ज किया घायल देवी प्रसाद ने इस पूरी घटना को लेकर मृतक संजय चौबे, दीपक यादव और प्रशांत तिवारी के खिलाफ चाकू से हमला करने और थ्रेसर मालिक हनुमान प्रसाद के साथ लूटपाट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, संजय चौबे के परिजनों द्वारा कोई तहरीर न दिए जाने पर खरगूपुर थाने की पुलिस ने खुद वादी बनकर घायल देवी प्रसाद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक युवक की मां राजपति ने बताया कि बड़े बेटे अजय का 27 अप्रैल को तिलक और पांच मई को शादी तय थी। छोटे बेटे संजय की मौत से घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। वहीं क्षेत्राधिकारी नगर आनंद राय ने बताया कि मृतक की पहचान चौखड़िया गांव के संजय चौबे (23) के रूप में हुई है। उसके साथियों की पहचान परसरामपुर अहिरन पुरवा गांव के दीपक यादव व खनवापुर के प्रशांत तिवारी के रूप में हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM आवास से 100 मीटर दूर प्लॉट में आग लगी:बागपत में फायर ब्रिग्रेड की टीम ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
    Next Article
    सफदरगंज थाने के लॉकअप से आरोपी फरार:बाराबंकी में गांजा तस्कर पुलिस हिरासत से भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment