Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में कल से शुरू होगी डिजिटल जनगणना:लोग खुद दर्ज करेंगे डिजिटल जानकारी, 22 मई से गणनाकर्मी जाएंगे घर-घर

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में कल यानी 7 मई से जनगणना-2027 का आगाज एक बिल्कुल नए और हाई-टेक अंदाज में होने जा रहा है। इस बार की जनगणना पारंपरिक कागजी कार्यवाही के बजाय पूरी तरह डिजिटल होगी। प्रशासन ने इस बार नागरिकों को 'स्वगणना' का विकल्प दिया गया है, जिससे लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। जनगणना के पहले चरण को दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया है। 7 मई से 21 मई तक नागरिक स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी भर सकते हैं। इसके बाद, 22 मई से 20 जून तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर डेटा का सत्यापन और मकान सूचीकरण करेंगे। स्वगणना के लिए नागरिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इसमें राज्य का चयन,मोबाइल नंबर और ईमेल से पंजीकरण शामिल है। ओटीपी सत्यापन के बाद भाषा और जिले का चयन करना होगा। इसके बाद मैप पर अपने घर की सटीक लोकेशन मार्क करनी होगी और मकान व परिवार से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। फॉर्म सबमिट करने पर एक 11 अंकों की स्वगणना आईडी प्राप्त होगी। इस आईडी को बाद में गणनाकर्मी को दिखाना अनिवार्य होगा। गोंडा जिले में इस विशाल अभियान को सफल बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुल 14 चार्ज अधिकारी और लगभग 7,000 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक गणनाकर्मी को लगभग 180-200 मकानों (लगभग 800 लोगों) का जिम्मा दिया गया है। निगरानी के लिए हर छह गणनाकर्मियों पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त है। इस कार्य के बदले प्रत्येक गणनाकर्मी को 25,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। वर्ष 2011 के आंकड़ों के अनुसार, गोंडा की आबादी 34.33 लाख थी। जिले में 4 तहसीलें, 1192 ग्राम पंचायतें और 10 नगरीय निकाय (3 नगर पालिका, 7 नगर पंचायत) शामिल हैं। डिजिटल माध्यम अपनाने से इस बार डेटा अधिक पारदर्शी और सटीक होने की उम्मीद है। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) आलोक कुमार ने स्पष्ट किया है कि शुरुआती चरण में केवल मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों का विवरण जुटाया जाएगा। इस चरण में व्यक्तिगत या जातिगत आंकड़े नहीं लिए जाएंगे। जातिगत जनगणना और व्यक्तिगत विवरण का कार्य अगले वर्ष फरवरी में प्रस्तावित दूसरे चरण में संपन्न होगा। मकान की स्थिति और निर्माण सामग्री परिवार के सदस्यों की संख्या पानी,बिजली, शौचालय, रसोई की सुविधा गैस कनेक्शन, मोबाइल, इंटरनेट, टीवी वाहन व अन्य घरेलू शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में बाल श्रम उन्मूलन अभियान:पुलिस ने कारखानों में चेकिंग अभियान चलाया, लोगों को किया जागरूक
    Next Article
    प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ की टीम के साथ हादसा:हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत, पांच घायल; फिल्म की शूटिंग तुरंत रोकी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment