Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में बकाया पैसे के विवाद में युवक की पिटाई:घटना सीसीटीवी में कैद, चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    12 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले के इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की सरेआम पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना विजयगढ़वा पंचायत के नथुनिया मोड़ चौराहे पर बकाया पैसा दिलवाने के दबाव को लेकर हुई। मारपीट की पूरी वारदात पास की शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित सुनील कुमार ने इस मामले में इटियाथोक कोतवाली में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह घटना बीते 22 अप्रैल, बृहस्पतिवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना का वीडियो शनिवार देर शाम से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। बलरामपुर जिले के इन्दर डीहवा अमरहवा गांव निवासी सुनील कुमार ने सबलपुर निवासी श्रीराम राजभर को गोंडा के इटियाथोक स्थित सदाशिव बाजार में राजाराम के होटल पर मिठाई बनाने का काम दिलवाया था। आरोप है कि श्रीराम कुछ दिनों बाद काम अधूरा छोड़कर चला गया, जिसके कारण होटल मालिक ने उसे पूरा भुगतान नहीं किया। इसके बाद श्रीराम लगातार सुनील पर होटल मालिक से पैसे दिलवाने का दबाव बना रहा था। बृहस्पतिवार शाम को नथुनिया मोड़ पर सुनील और श्रीराम के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि श्रीराम ने अपने कुछ रिश्तेदारों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद कई लोगों ने मिलकर सुनील को घेर लिया और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए सुनील पास की शराब की दुकान में घुस गया, लेकिन हमलावर उसे घसीटकर बाहर ले आए और फिर से मारपीट की। इस दौरान चौराहे पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी सुनील को बचाने आगे नहीं आया। काफी देर बाद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक कोतवाली कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित सुनील की तहरीर के आधार पर दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से विवेचना कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटने से दो की मौत:सड़क पर गड्ढे के कारण अनियंत्रित हुई, डिवाइडर से टकराकर पलटी
    Next Article
    सेवला चुंगी पर अवैध कार वॉशिंग सेंटर ध्वस्त:नगर निगम ने सेवला क्षेत्र में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment