Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बांटी झालमुड़ी:कहा- झालमुड़ी का तड़का ममता दीदी और उनके गुंडो को बहुत बुरा लगा है

    7 hours ago

    2

    0

    गोंडा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया है। यहां पर कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री चौराहे पर झालमुड़ी बांटकर अपनी खुशी जाहिर की है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमर पाठक ने किया। वह एक बड़े बर्तन में प्याज और मिर्च के साथ झालमुड़ी लेकर चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने मोटरसाइकिल सवारों और वहां मौजूद लोगों को रोक-रोककर झालमुड़ी का वितरण किया और उन्हें पश्चिम बंगाल में मिली जीत की बधाई दी। इस अवसर पर अमर पाठक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की "गुंडई" का अंत हो गया है। उन्होंने इस जीत को केवल भाजपा की नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान की जीत बताया और कहा कि एक "अत्याचारी सरकार" का वहां खात्मा हुआ है। पाठक ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता जो पहले राम नाम लेने से डरती थी, अब वह राम नाम भी ले रही है और जश्न भी मना रही है। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि इस झालमुड़ी का "तड़का" ममता बनर्जी और उनके "गुंडों" को बहुत बुरा लगा है, और "गुंडे" आज शाम के बाद सड़क पर "पंचर बनाते" नजर आएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास' के सिद्धांत पर ऐतिहासिक कार्य किए जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी जब पश्चिम बंगाल के चुनाव में गए थे तो वह एक दुकान पर जा करके झालमुड़ी खाए थे। उसी दिन से वहां का चुनावी परिणाम बदल गया था और आज सुबह जैसे ही वोटो की गिनती शुरू हुई है चुनावी परिणाम बीजेपी के पक्ष में ही आ रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा:डीएम ने जनहानि रोकने के लिए विभागों को दिए निर्देश
    Next Article
    भाजपा की बढ़त पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:सिद्धार्थनगर में भाजपा कार्यलय पर पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment