Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 8 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:खरगूपुर थाना अध्यक्ष निलंबित; इटियाथोक, तरबगंज, धानेपुर को नए प्रमुख मिले

    9 hours ago

    2

    0

    गोंडा एसपी विनीत जायसवाल ने रविवार को 7 निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल में खरगूपुर और धानेपुर के थाना अध्यक्षों को हटाया गया है। तरबगंज थाना अध्यक्ष कमलकांत त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक बनाया गया है। अपराध शाखा में तैनात श्रीधर पाठक को प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात चंदन कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना उमरीबेगमगंज का कार्यभार सौंपा गया है। उमरीबेगमगंज थाने में तैनात गोविंद कुमार अब प्रभारी निरीक्षक थाना खरगूपुर होंगे। मोतीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना धानेपुर बनाया गया है। खोडारे थाने में तैनात यशवंत कुमार सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना मोतीगंज भेजा गया है। इटियाथोक थाना अध्यक्ष के पद पर तैनात उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल राय को थाना अध्यक्ष खोडारे बनाया गया है। यह फेरबदल खरगूपुर थाना अध्यक्ष शेषमणि पांडे को निलंबित किए जाने के बाद हुआ है। उन पर एक नाबालिग बालिका के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप था। धानेपुर थाना अध्यक्ष निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को भी धानेपुर थाने से हटाकर गोंडा पुलिस लाइन भेजा गया है। शेषमणि पांडे पर आरोप था कि एक युवक द्वारा भगाई गई बालिका के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो जमानत पर छूटने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे थे। आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक ने 16 मार्च को इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन खरगूपुर थाना अध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही के कारण 19 मार्च को आईजी ने उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शेषमणि पांडे को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने नए थाना अध्यक्षों और प्रभारी निरीक्षकों को जनता की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुश्किलों भरी है अयोध्या के श्मशान घाट की राह:जलभराव, फिससल और असमतल जमीन के कारण चोटिल हो रहे लोग
    Next Article
    कौशांबी में दीवार गिरने से युवक की मौत:लकड़ी तोड़ते समय हुआ हादसा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment