Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 5 फीट लंबा पाइथन-प्रजाति का अजगर मिला:20 किलो का वजनी सांप गेहूं के खेत में घूम रहा था; टिकरी जंगल में छोड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा में रविवार दोपहर करीब 12.15 बजे पांच फीट लंबा और 20 किलो वजनी एक इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति का अजगर गेहूं के खेत में मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान संजय मौर्य को दी। प्रधान ने तत्काल वन विभाग के सीनियर सब-इंस्पेक्टर अरूण तिवारी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को सुरक्षित टिकरी जंगल में छोड़ा गया। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के पर्वती गांव का है। वन विभाग ने ग्रामीणों को ऐसे जानवरों से सतर्क रहने की हिदायत दी है। अजगर के रेस्क्यू से जुड़ी 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला ग्रामीण रामभवन ने बताया कि वह दोपहर अपने गेहूं की खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अजगर को देखा। उन्होंने तत्काल इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दी। वहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संजय मौर्य भी पहुंच गए। अजगर को देखकर ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। ग्राम प्रधान संजय मौर्य ने वन विभाग को बुलाया प्रधान ने तत्काल वन विभाग के सीनियर सब-इंस्पेक्टर को सूचना दी। वह पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। समाजसेवी रामभवन वर्मा और ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम ने एक बोरे में अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद पास के ही टिकरी जंगल में छोड़ दिया। यह अजगर जहरीला नहीं होता बताया जा रहा है कि इंडियन रॉक पाइथन जहरीला नहीं होता, लेकिन यह छोटे पशु-पक्षियों को शिकार बना सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में डैम में डूबे व्यापारी के बेटे की मौत:दोस्तों के साथ रील बनाते समय हुआ हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
    Next Article
    बदायूं-दिल्ली सीधी ट्रेन सेवा कल से शुरू:बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी का कासगंज तक विस्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment