Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा-लखनऊ हाइवे पर बीच सड़क कार में सोया ड्राइवर:घंटों तक पुलिस खटखटाती रही, नहीं जागा, कार पर भौकाल के लिए लगाया था पुलिस स्टीकर

    7 hours ago

    3

    0

    गोंडा-लखनऊ हाईवे पर देर रात एक कार चालक बीच सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी कर सो गया जिसके चलते वाहन चालकों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों हुई है और यह घटना बालपुर के पास हुई, जहां चालक ने अचानक अपनी कार रोकी और उसी में सो गया। राहगीरों की सूचना पर बालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे तक चालक को जगाने का प्रयास किया। शीशे पर हाथ पटककर भी जगाने की कोशिश की गई, लेकिन चालक नशे की हालत में होने के कारण नहीं जागा। पुलिसकर्मियों के अथक प्रयास के बावजूद जब चालक नहीं जागा, तो वे वहां से चले गए। हालांकि, उन्होंने गाड़ी पर नजर बनाए रखी। गाड़ी रात भर गोंडा-लखनऊ हाईवे पर ही खड़ी रही। सुबह तक गोंडा से लखनऊ जाने वाले वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक इस वाहन से बचते हुए अपनी यात्रा करनी पड़ी। कार के पिछले शीशे पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। चालक की इस हरकत को लेकर बालपुर चौकी पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 5 तस्वीरें देखिए… बालपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि देर रात स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि एक कार बीच हाईवे पर खड़ी है और उसमें एक युवक सो रहा है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं जागा।चौकी प्रभारी ने आगे बताया कि पुलिस वहां से चली गई थी, लेकिन गाड़ी पर लगातार नजर रखी जा रही थी, जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में बुजुर्ग की हत्या करने वाला बदमाश गिरफ्तार: रंजिश के कारण 29 अप्रैल को मर्डर किया था
    Next Article
    पत्नी से विवाद के बाद कुएं में कूदा पति:नशे में धुत व्यक्ति को पुलिस ने निकाला बाहर, हालत स्थिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment