Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा के यशव्रत सबसे कम उम्र में बने नायब तहसीलदार:UPPCS 2024 में पहले प्रयास में सफल, हाई स्कूल में माता-पिता का निधन

    11 hours ago

    2

    0

    गोंडा के यशव्रत सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) 2024 के परिणाम में नायब तहसीलदार का पद हासिल किया है। 22 वर्षीय यशव्रत ने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। वह गोंडा के पसका स्थित पसका स्टेट के निवासी हैं। यशव्रत सिंह के माता-पिता, स्व. कुंवर विजय बहादुर सिंह और कुसुम सिंह, का निधन उनके हाई स्कूल की पढ़ाई के दौरान एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। उन्होंने 2018 में लखनऊ के कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज से हाई स्कूल और 2020 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद, उन्होंने 2023 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्नातक के तुरंत बाद, यशव्रत ने UPPCS की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। माता-पिता के निधन के बाद, उन्होंने अपने रिश्तेदारों के सहयोग से अपनी पढ़ाई जारी रखी। यशव्रत सिंह के जीजा अभय सिंह ने बताया कि माता-पिता के निधन के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि परिवार को यशव्रत से ऐसी ही सफलता की उम्मीद थी। स्थानीय भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह और पूर्व सपा विधायक करनैलगंज योगेश प्रताप सिंह ने भी यशव्रत और उनके परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। भाजपा विधायक अजय सिंह ने कहा कि पहले गोंडा पिछड़े जिले में गिना जाता था लेकिन आज हमारी गोंडा की एक के बाद एक युवा देश का नाम रोशन कर रहे हैं जिले का नाम रोशन कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं इसी के तहत लगातार कई हमारी गोंडा की युवा इस परीक्षा में हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार:26 मार्च को महिला से लूटपाट की थी, सोने-चांदी की ज्वैलरी बरामद
    Next Article
    बलरामपुर SIR के 2.76 लाख नोटिस निस्तारित:विशेष गहन अभियान में प्रशासन ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment