Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर SIR के 2.76 लाख नोटिस निस्तारित:विशेष गहन अभियान में प्रशासन ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया

    13 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत प्रशासन ने सभी 2,76,213 नोटिसों का शत-प्रतिशत निस्तारण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि यह अभियान पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संचालित किया गया, जिससे कोई भी कार्य लंबित नहीं रहा। जिलाधिकारी जैन ने बताया कि इस अभियान के तहत तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में 63,361, गैसड़ी में 58,304, उतरौला में 71,355 और बलरामपुर सदर में 83,193 नोटिस जारी किए गए थे। प्रशासन ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्य को पूरी तरह प्राप्त कर लिया है। नोटिस तैयार करने या उनके वितरण में किसी प्रकार की देरी या बाधा नहीं आई। अभियान की सफलता का श्रेय जिला प्रशासन की सतर्क योजना, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की सक्रिय भागीदारी और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग को दिया गया है। प्रत्येक स्तर पर कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे सभी कार्य समय पर पूरे हुए और त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं रही। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए एक मिसाल है और भविष्य में भी निष्पक्ष तथा सटीक चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा के यशव्रत सबसे कम उम्र में बने नायब तहसीलदार:UPPCS 2024 में पहले प्रयास में सफल, हाई स्कूल में माता-पिता का निधन
    Next Article
    अयोध्या में 43.99 लाख पौधे रोपे जाएंगे:शासन ने लक्ष्य निर्धारित किया, जुलाई में वन महोत्सव, पौधशाला में तैयार की जा रहे पौधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment