Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा के अभिषेक सिंह को UPPCS-2024 में 68वीं रैंक:असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल बनेंगे चयनित, पहले प्रयास में सफलता, पिता और माता भी शिक्षक

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले के आटा परसपुर निवासी अभिषेक सिंह ने यूपीपीसीएस 2024 की परीक्षा में 68वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल के पद पर चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है। देर रात जारी परिणामों के साथ अभिषेक की यह उपलब्धि सामने आई। अभिषेक ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई 2012 में और इंटरमीडिएट 2014 में गोंडा के मनकापुर स्थित जवाहरलाल नवोदय विद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी से 2018 में बीए ऑनर्स किया और 2019 में दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स पूरा किया। पत्रकारिता डिप्लोमा के बाद अभिषेक ने UPSC और यूपीपीसीएस की तैयारी शुरू की। उन्होंने तीन बार यूपीएससी की मुख्य परीक्षा दी, लेकिन साक्षात्कार तक नहीं पहुंच पाए थे। यूपीपीसीएस 2024 में यह उनका पहला प्रयास था, जिसमें उन्होंने मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दोनों में सफलता प्राप्त की। पिता-माता पर गर्व अभिषेक के पिता चंद्र प्रताप सिंह और माता किरण सिंह परसपुर स्थित अलग-अलग जूनियर हाई स्कूल में हेड मास्टर हैं। बेटे की सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और बधाइयां मिल रही हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी चंद्र प्रताप सिंह को बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। खास बात यह है कि पिता स्लीपर चप्पल पहनकर बेटे के साथ यूपीपीसीएस के साक्षात्कार में गए थे, जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वर्तमान में गृह मंत्रालय में तैनात अभिषेक वर्तमान में गृह मंत्रालय के खुफिया विभाग (IB) में तैनात हैं। खुफिया विभाग में कार्यरत होने के कारण वह ज्यादा बात नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय विधायक अजय कुमार सिंह और गोंडा सरयू नहर विभाग के आनंद सिंह ने भी अभिषेक को उनकी सफलता पर बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद ने नशे से आरक्षण तक उठाए मुद्दे:मेरठ में आयोजित मूर्ती अनावरण के कार्यक्रम में समाज के सामने रखे 11 प्रस्ताव
    Next Article
    तालाब की जमीन पर बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर:सीतापुर DM आदेश पर कार्रवाई, पीएसी और पुलिस ने सील किया एरिया,12 वर्ष पूर्व निर्माण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment