Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुड फ्राइडे पर अधिवक्ता रहेंगे अनुपस्थित:बार एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से न्यायालयों में अनुपस्थिति का निर्णय

    3 hours ago

    2

    0

    डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मेरठ की आवश्यक सभा गुरुवार शाम चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी (एडवोकेट) ने की, जबकि संचालन महामंत्री अमित राणा (एडवोकेट) ने किया। सभा में पूर्व अध्यक्ष, पूर्व महामंत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। बैठक में गुड फ्राइडे (3 अप्रैल) को लेकर स्थिति पर चर्चा की गई। राज्य सरकार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालयों में पहले से अवकाश घोषित है, जबकि दीवानी न्यायालय खुले रहने से अधिवक्ताओं और वादकारियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस पर सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया कि गुड फ्राइडे के अवसर पर अधिवक्ता धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और न्यायालयों में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। ऐसे में 3 अप्रैल को नियत वादों में अगली तारीख निर्धारित करने और किसी भी मामले में कोई विपरीत आदेश पारित न करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही यह भी तय किया गया कि प्रस्ताव की प्रतिलिपि सभी न्यायिक अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि अधीनस्थ न्यायालयों को आवश्यक निर्देश जारी कर स्थिति के अनुरूप सहयोग प्रदान किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में गर्भवती महिला को घर में घुसकर पीटा:चचेरे देवर पर चोरी और मारपीट का आरोप
    Next Article
    केंद्रीय मंत्री को माननीय या श्रीमान क्यों नहीं लिखा:हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, यूपी के गृह सचिव से मांगा हलफनामा, कहा प्रोटोकॉल कहां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment