Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में गर्भवती महिला को घर में घुसकर पीटा:चचेरे देवर पर चोरी और मारपीट का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के रजाकपुर गांव में एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट और चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता जगरोशनी ने अपने चचेरे देवर अजीत पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। जगरोशनी के अनुसार, घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। उनके सास-ससुर खेत में गेहूं काटने गए थे, जबकि पति विजेंद्र मजदूरी के लिए बाहर थे। जगरोशनी घर के बाहर पशुओं को पानी पिला रही थीं, तभी उनकी ताई सास ने उन्हें बताया कि कोई घर के अंदर सामान खंगाल रहा है। जब वह तुरंत कमरे में पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि अजीत अलमारी में रखे पर्स को खंगाल रहा था। जगरोशनी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि अजीत ने उन्हें लात-घूंसे और डंडे से बुरी तरह पीटा। जगरोशनी चार महीने की गर्भवती हैं। मारपीट के कारण उनके पेट में तेज दर्द होने लगा और वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। पीड़िता ने बताया कि यदि लोग समय पर नहीं आते तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। पीड़िता के पति विजेंद्र ने जानकारी दी कि आरोपी अजीत पहले भी उनकी पत्नी और मां के साथ विवाद कर चुका है। उस समय मोहल्ले के लोगों ने समझौता करा दिया था, लेकिन इस बार उसने फिर से मौका पाकर इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या की 'बुर्काबाज' लुटेरी और उसका प्रेमी गिरफ्तार:नकली पिस्टल दिखाकर ज्वैलरी शॉप में की थी लूट, सोने का हार और चेन ले भागी
    Next Article
    गुड फ्राइडे पर अधिवक्ता रहेंगे अनुपस्थित:बार एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से न्यायालयों में अनुपस्थिति का निर्णय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment