Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर के ग्रीनलैंड स्कूल में धुएं से 26 बच्चे बीमार:11 बच्चे जिला अस्पताल रेफर, स्कूल के पास झाड़ियों में उठे जहरीले धुएं से बच्चों की हालत बिगड़ी

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर में जहरीले धुएं की चपेट में आकर 26 बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी होने लगी। जिसके बाद उन्हें तुरंत CHC सेवरही में भर्ती कराया गया। स्कूल के पास खरपतवार और झाड़ियों को साफ करने के लिए आग लगाई गई थी। इसी से उठे घने जहरीले धुएं के कारण स्कूल में मौजूद बच्चों को परेशानी होने लगी। धीरे-धीरे धुआं पूरे स्कूल में फैल गया। इससे बच्चे बीमार पड़ने लगे। स्कूल प्रशासन ने तत्काल बच्चों को अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद 11 बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम तमकुहीराज मौके पर पहुंचे। इसके अलावा डीएम महेंद्र तंवर और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को जल्द नियंत्रण में कर लिया। बच्चों की हालत सामान्य, जांच जारी डीएम महेंद्र तंवर ने बताया कि झाड़ियों में आग लगाने से उठे धुएं के कारण बच्चों को परेशानी हुई। अधिकांश बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ बच्चों को एहतियात के तौर पर जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि लापरवाही के कारणों का पता लगाया जा सके। तस्वीरें देखिए… खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    'केंद्रीय मंत्री को 'माननीय' क्यों नहीं लिखा':इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- अपर प्रमुख सचिव गृह एफिडेविट देकर स्पष्ट करें
    Next Article
    आर्मी मेडिकल कोर की 262वीं वर्षगांठ मनाई:वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, खेल प्रतियोगिताएं और सैनिक सम्मेलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment