Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    "गौ हत्यारों का पैसा-वोट नहीं चलेगा":जगद्गुरु शंकराचार्य ने कुशीनगर में गौ रक्षा पर घेरा, सियासी दलों पर उठाए सवाल

    10 hours ago

    2

    0

    ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्टि यात्रा सोमवार को कुशीनगर पहुंची। इस दौरान उन्होंने गौ संरक्षण पर जनजागरण अभियान चलाया और अपने बयानों से सियासी हलचल तेज कर दी। यह यात्रा जिले की विभिन्न विधानसभाओं में भ्रमण कर रही है। हाटा विधानसभा के कप्तानगंज चौराहे पर यात्रा का स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने अपने समर्थकों के साथ शंकराचार्य का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता उपस्थित थे। अपने संबोधन में शंकराचार्य ने गौ रक्षा पर तीखा रुख अपनाया। उन्होंने कहा, "गाय का खून और दूध एक पात्र में नहीं रह सकता, उसी तरह गौ हत्यारों का पैसा और वोट गौ सेवकों के साथ नहीं चल सकता।" उन्होंने यह भी कहा कि समाज दो वर्गों में बंट गया है। एक जो गौ सेवा को धर्म मानता है और दूसरा जो केवल अपने स्वार्थ को देख रहा है। गौशालाओं में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा नहीं शंकराचार्य ने सियासी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया, "जो लोग गौ रक्षा के नाम पर सत्ता में आए, आज वही गौ हत्यारों से चंदा और वोट ले रहे हैं।" उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी गौ संरक्षण को लेकर कोई ठोस घोषणा न करने का आरोप लगाया, हालांकि कुंभ विवाद के समय समर्थन के लिए उन्होंने सपा को धन्यवाद दिया। उन्होंने गौशालाओं की वर्तमान स्थिति पर भी सवाल उठाए। शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि गौशालाओं में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा नहीं है और पारदर्शिता की कमी के कारण पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगाई जा रही है। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सभी सनातनियों को पार्टी की राजनीति से ऊपर उठकर गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग करनी चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह यात्रा अब जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी जाएगी। शंकराचार्य के इन बयानों से आने वाले दिनों में सियासी बहस और तेज होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में आंगनवाड़ी केंद्र में करंट से बच्चे की मौत:परिजनों ने थाने पर किया हंगामा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    बलरामपुर में आंधी-बारिश का कहर:पेड़ गिरे, रास्ते बंद हुए, जनजीवन प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment