Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फायर ब्रिगेड बोली- एक मिनट से पहले देंगे रिस्पॉन्स:लखनऊ में मनाया अग्निशमन सेवा दिवस, सुरक्षा और सेवा का संकल्प

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के हजरतगंज फायर स्टेशन पर मंगलवार (14 अप्रैल) को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में डीजी फायर सुजीत पांडेय ने शिरकत की और स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आपात सेवा से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। देखिए 3 तस्वीरें… समारोह में अग्निशमन कर्मियों के साहस, समर्पण और सेवा भावना को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह दिन केवल श्रद्धांजलि का नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति नई प्रतिबद्धता का भी है। कार्यक्रम में सुरक्षा जागरूकता और जनसेवा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। डीजी फायर सुजीत पांडेय ने बताया कि अग्निशमन विभाग इस दिवस को एक सप्ताह के रूप में मनाता है। इस दौरान पूरे साल किए गए कार्यों की समीक्षा की जाती है और कर्मियों को बेहतर सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि विभाग के सभी कर्मचारी लोगों की जान बचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में अग्निशमन विभाग को आधुनिक बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। नए उपकरण, अत्याधुनिक वाहन और उन्नत प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है, जो अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। डीजी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद विभाग का रिस्पांस टाइम महज एक मिनट का है, यानी टीम एक मिनट के भीतर मौके के लिए रवाना हो जाती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस समय को और कम करने और जनहानि को न्यूनतम करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेशभर में अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कर्मियों को सुरक्षा, सतर्कता और सेवा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस आज मना रही अंबेडकर जयंती:प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हजरतगंज में अंबेडकर प्रतिमा पर करेंगे मलार्पण
    Next Article
    वकील मौत मामले में सपा प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला:निष्पक्ष जांच और निर्दोषों पर कार्रवाई रोकने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment