Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में दुष्कर्म पीड़िता से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता:जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता 5 घंटे तक कोतवाली में रहे

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र में कथित गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है। तीन दिन पहले हुई इस घटना में भाजपा नेता बबलू सिंह समेत कुछ युवकों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी मंगेतर के साथ घूम रही एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने ऑनलाइन माध्यम से युवती से करीब ढाई हजार रुपये भी वसूल लिए। इस मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे। पुलिस ने उन्हें शहर के लोधीगंज इलाके में रोका और बाद में हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई, जहां वे करीब 5 घंटे तक रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने पुलिस प्रशासन पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाय आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। द्विवेदी के अनुसार, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल केवल पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल जानना और उन्हें न्याय का आश्वासन देना चाहता था। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। कांग्रेस ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। उनके अनुसार, क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए किसी भी तरह की भीड़ या प्रदर्शन को रोकना आवश्यक था। इस घटना ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग लगातार उठ रही है। प्रतिनिधि मंडल में पार्टी प्रवक्ता ई देवी प्रकाश दुबे, उपाध्यक्ष शेख एजाज अहमद,माधुरी रावत,पूर्व अध्यक्ष पप्पू पाल,मनोज घायल,आदित्य श्रीवास्तव,नजमी कमर, निजामुद्दीन,अजय बच्चा के साथ खागा कोतवाली में कलीम उल्ला सिद्दीकी,प्रकाश पांडेय,आशू पाण्डेय, मो.कासिम,सलीम शेख,शुर्यप्रकाश सिंह,को गिरफ्तार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस सत्संग भगदड़, दरोगा की हुई गवाही:दरोगा ने की थी पंचायतनामा की कार्रवाई, अगली सुनवाई 7 मई को होगी
    Next Article
    लखनऊ में टॉपर्स को मिला सम्मान:खालसा इंटर कॉलेज में मेधावियों को किया गया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment