Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में महिला ने की आत्महत्या:शारीरिक संबंध और दबाव के बाद पति ने दर्ज कराया मुकदमा, एक गिरफ्तार

    7 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर के जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की कथित आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति ने उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित महिला के पति ने 22 अगस्त को कोतवाली पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह काम के सिलसिले में बाहर रहते थे, जबकि उनकी पत्नी गांव में मजदूरी करती थी। शिकायत के अनुसार, त्यौजा गांव के रहने वाले सोनू शर्मा नामक युवक ने उनकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद सोनू का भाई सुनील भी महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। जब महिला ने विरोध किया, तो सुनील के पिता राम मनोहर, मां श्यामकली और सोनू ने मिलकर उसे पीटा। घटना के बाद महिला ने 11 जून को आत्महत्या कर ली। पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। खागा थाना प्रभारी आरके पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सोनू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में निरीक्षक-उपनिरीक्षक स्तर पर तबादले:एसपी श्रद्धा पांडे ने कई थाना प्रभारियों का किया तबादला
    Next Article
    फिरोजाबाद में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग का वीडियो:पुलिस ने राइफल जब्त की, आरोपी गिरफ्तार, सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment