Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी:60 बीघा गेहूं की फसल खाक, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के दहेली गांव में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण लगभग 60 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। इस घटना से खेतों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में करीब दस किसानों की फसल प्रभावित हुई है। फसल जलने के बाद किसानों का हाल बेहाल हो गया। कई किसान अपनी फसल बचाने के लिए दौड़ते रहे, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और उनकी मेहनत जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों में राजाराम रैदास, भोला पासवान, मुन्ना लोहार, बाबू लोहार, फुल्लन लोहार और जनार्दन सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से निकली चिंगारी ही आग लगने का कारण बनी। किसानों ने गांव वालों की मदद से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटनास्थल पर पुलिस बल और दमकल कर्मियों के साथ राजस्व टीम को भी सूचित किया गया। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम के साथ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी स्कूल में 5 वर्षीय छात्रा से रेप का आरोप:कुशीनगर में डॉक्टरों ने भी जताई आशंका, शरीर पर घाव, प्रधानाध्यापक पर FIR
    Next Article
    रामपुर अंडरपास में जलभराव, आवागमन हुआ बाधित:लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक से गुजर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment