Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में ई-रिक्शा से स्टंटबाजी, VIDEO:नेशनल हाईवे पर जान जोखिम में डालकर बना रहे रील

    1 hour ago

    2

    0

    बुलंदशहर में नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा से खतरनाक स्टंटबाजी करते युवकों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में युवक नेशनल हाईवे पर जान जोखिम में डालकर स्टंट करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो बुलंदशहर-अलीगढ़ नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है। इसमें एक ई-रिक्शा पर 3 से 4 युवक बैठे हुए हैं और खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। वे रील्स बनाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। यह स्टंटबाजी न केवल इन युवकों के लिए खतरनाक है, बल्कि इससे हाईवे पर चल रहे अन्य राहगीरों की जान को भी खतरा हो सकता है। एक अन्य वीडियो में बुलंदशहर में प्रवेश के दौरान भी इसी ई-रिक्शा से स्टंटबाजी करते देखा गया है। शुरुआत में पुलिस प्रशासन को इन वायरल वीडियो की जानकारी नहीं थी। हालांकि, सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह ने बताया है कि वायरल वीडियो के आधार पर ई-रिक्शा और उसमें सवार युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी:सीम सोलंक के परिवार से मुलाकात, बोले-चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली; SIR धोखा है
    Next Article
    गोरखपुर में कचरे से बनेगा ईंधन:प्रदूषण कम करने की नई पहल शुरू, शहर को साफ- बेहतर बनाने पर है फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment