Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में आर्य ने किया इंटर में जिला टॉप:16 छात्रों ने बनाई जगह, 87.09% रहा कुल पास प्रतिशत

    2 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 22 मार्च को संपन्न हुई परीक्षा के 22 दिन बाद ये नतीजे जारी किए गए। फतेहपुर जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.009 रहा। इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले से किसी भी छात्र ने प्रदेश टॉप नहीं किया है, लेकिन 16 छात्रों ने जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। परीक्षा के लिए 31,171 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 29,814 परीक्षार्थी शामिल हुए और 26,173 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। फतेहपुर जिले में भानुमति इंटर कॉलेज थरियांव के छात्र आर्य ने 464 अंक (92.80 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सचिन सिंह रहे, जिन्होंने 462 अंक (92.40 प्रतिशत) प्राप्त किए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, देहाती रोड के तन्मय पटेल 464 अंक (92.20 प्रतिशत) के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर गर्ल्स इंटर कॉलेज शहर की शालिनी देवी (464 अंक, 92 प्रतिशत), अनन्या यादव (460 अंक, 92 प्रतिशत) और आयुष सिंह (460 अंक, 92 प्रतिशत) रहे। पांचवें स्थान पर निशा गुप्ता (498 अंक, 91.60 प्रतिशत), अभय कुमार (558 अंक, 91.60 प्रतिशत) और माही (458 अंक, 91.60 प्रतिशत) ने जगह बनाई। छठवें स्थान पर अंशु पाल (457 अंक, 91.40 प्रतिशत) और प्रशांत सिंह (91.40 प्रतिशत) रहे। प्रियांशी ने 456 अंक (91.20 प्रतिशत) के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया, जबकि सारंग सिंह 455 अंक (91 प्रतिशत) के साथ आठवें स्थान पर रहे। नौवें स्थान पर आकाश अग्निहोत्री (454 अंक, 90.80 प्रतिशत) और दसवें स्थान पर अमोघ त्रिपाठी (453 अंक, 90.7 प्रतिशत) तथा सुमित कुमार (453 अंक, 90.7 प्रतिशत) रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेप्टिक टैंक में उतरे युवक की मौत:जहरीली गैस बनी काल, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू; एक की हालत गंभीर
    Next Article
    संतकबीरनगर में हाईस्कूल में मोहम्मद कलीम शाह बने जिला टॉपर:हासिल किया 95.67% अंक, फातमा खातून द्वितीय स्थान पर रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment