Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं-LIU कर्मी में झड़प:ज्ञापन देने के दौरान हुआ विवाद, महिला कर्मी पर जबरन उलझने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं और एक महिला एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) कर्मी के बीच झड़प हो गई। यह घटना गुरुवार को ज्ञापन सौंपने के दौरान हुई, जिसका वीडियो सामने आया है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता एक ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर अधिवक्ताओं और महिला एलआईयू कर्मी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। मौके पर मौजूद अन्य अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से महिला एलआईयू कर्मी को तत्काल हटाने की मांग की है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कर्मी का व्यवहार अनुचित था, जिसके कारण यह विवाद उत्पन्न हुआ। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने बताया कि अधिवक्ता सांसद नरेश उत्तम के कानपुर आवास पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किए गए घेराव और कअभद्रता के विरोध में ज्ञापन देने गए थे। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना जिलाधिकारी को पहले ही दे दी गई थी। मौके पर मौजूद एलआईयू महिला कर्मी बिना किसी वजह के अधिवक्ताओं से उलझ रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं के शांत रहने के लिए कहने के बावजूद वह लगातार बहस कर रही थी। बाबू सिंह यादव ने यह भी कहा कि अधिवक्ता महिलाओं का सम्मान करते हैं और भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए उस महिला कर्मी की ड्यूटी कलेक्ट्रेट परिसर में न लगाई जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर DM घर-घर जाकर परखीं योजनाओं की प्रगति:लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी, पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से नहीं रहे वंचित
    Next Article
    लखनऊ में 986 महिला सिपाहियों की दीक्षांत परेड:CM योगी सलामी लेंगे; मॉडर्न पुलिसिंग से लेकर साइबर क्राइम तक का प्रशिक्षण मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment