Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर अस्पताल में बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च से इलाज:वीडियो वायरल होने पर CMS ने दिए जांच के आदेश

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला अस्पताल में बिजली गुल होने के बाद डॉक्टरों को मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार रात की है। जिला अस्पताल में अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे पूरे अस्पताल में अंधेरा छा गया। हैरानी की बात यह रही कि बिजली गुल होने के बावजूद अस्पताल का बैकअप सिस्टम, यानी जनरेटर, चालू नहीं किया गया। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्टाफ को मोबाइल फोन की टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि इसी कम रोशनी में एक डॉक्टर मरीज के हाथ में वीगो (Vigo) लगाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल की इस अव्यवस्था को देखकर किसी व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा करते हुए जिलाधिकारी से स्थिति में सुधार की मांग की। इस वायरल वीडियो के संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जनरेटर उपलब्ध होने के बावजूद उसे क्यों नहीं चलाया गया, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि स्टाफ द्वारा बिजली गुल होने की सूचना दी गई थी या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:राहुल गांधी का पुतला फूंकने पर जताया आक्रोश, छात्राओं को रैली में शामिल करने को अनुचित बताया
    Next Article
    सलमान खान की नई फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी:'SVC63' के मुहूर्त की झलक शेयर की, वीडियो में दिखीं नयनतारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment