Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फोटो खिंचवाते समय अलकनंदा नदी में बहा पूर्व-सैनिक का बेटा:बागपत से दोस्त के मामा के घर आया था, नहीं मिला कोई सुराग

    6 hours ago

    2

    0

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में नहाते समय फतेहपुर पुट्ठी का 19 वर्षीय युवक तेज बहाव में बह गया। पूर्व सैनिक देशपाल तोमर का बेटा रजत तोमर अपने दोस्त मनु तोमर के साथ वहॉ घूमने गया था। हरिद्वार घूमने निकला था युवक यह घटना रविवार सुबह करीब सात बजे की है। रजत अपने दोस्त मनु के साथ शनिवार को हरिद्वार घूमने निकला था। वे शामली में मनु के मामा के घर गए और वहां से बाइक लेकर हरिद्वार होते हुए रुद्रप्रयाग पहुंचे थे। नदी के तेज बहाव की चपेट में आया अलकनंदा नदी के किनारे पहुंचने पर पहले मनु ने स्नान किया और रजत ने उसके फोटो-वीडियो बनाए। इसके बाद जब रजत स्नान करने लगा, तो मनु उसके फोटो खींच रहा था। बताया गया कि फोटो खिंचवाते समय रजत ने नदी में बंधा एक तार छोड़ दिया, जिससे वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। मनु ने तुरंत शोर मचाया, लेकिन कुछ देर बाद रजत दिखाई देना बंद हो गया। घटना की सूचना मिलने पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रजत की तलाश शुरू की। दोस्तों और परिवार को दी जानकारी दोपहर करीब दो बजे मनु ने गांव में दोस्तों और परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रजत के पिता, पूर्व सैनिक देशपाल तोमर, जयवीर, अभिषेक, सचिन, रोहित समेत अन्य लोग कई गाड़ियों से रुद्रप्रयाग पहुंचे। कई घंटे की तलाश के बाद भी रजत का कुछ पता नहीं चला। सचिन ने बताया कि सोमवार को नदी में दोबारा तलाश अभियान चलाकर रजत को खोजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू:सेंटर में जाने से पहले उतरवाए जूते, सिर पर हाथ फिराकर की जा रही चेकिंग
    Next Article
    'नर्सिंग काफी सेक्शुअलाइज्ड प्रोफेशन है, उन्हें वो इज्जत नहीं मिलती जिसके...', नर्सों को लेकर कंगना रनौत ने अपने बयान से छेड़ी नई बहस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment