Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फेसबुक पर डॉ. अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी, प्रदर्शन:कर्नलगंज थाने पहुंची वकीलों की भीड़ गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर फेसबुक पर अभद्र टिप्प्णी की गई है। इसे लेकर काफी आक्रोश है। सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होने लगा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता कर्नलगंज थाने पहुंच गए। वकीलों ने विरोध जताते हुए एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। कर्नलगंज थाने में प्रार्थना पत्र देने वाले अधिवक्ता मदन सरोज ने बताया कि रूपम मिश्रा नामक फेसबुक आईडी से तथाकथित रूप से एक कविता लिखी गई है जिसमे लिखा कि संविधान रचने वाले … वकील ने बताया कि अभद्र, आपत्तिजनक बातें ऐसी हैं कि सार्वजनिक रूप से बोली नहीं जा सकतीं। इसे लेकर काफी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि यह संविधान निर्माता बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान है, जिसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई है। गिरफ्तारी नही होती है तो आंदोलन करेंगे। वकीलों की भीड़ को इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने आश्वासन दिया है कि तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए उचित कार्यवाही करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र यादव, प्रमोद भारतीया, सुनील राज पासी, आशीष कुमार अंशु, श्यामचंद पाल, डॉ राधेश्याम यादव, विशाल चौधरी, प्रदीप कुमार, अतीक अहमद, सीता यादव, अजय कुमार सरोज, विवेक पासी, संजय कुमार, बीके बघाड़िया, दिनेश कुमार उर्फ़ डंडा गुरु, रमेश, विजय यादव, विकाश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ कमल उसरी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में शिवपाल यादव का भाजपा पर हमला:बोले- PDA से घबराई सरकार, 2027 में सपा की बनेगी बहुमत की सरकार
    Next Article
    हरदोई में बाइक टक्कर से युवक की मौत:मौसेरे भाई समेत दो घायल, जमुनिया तिराहे के पास हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment